महराजगंज /(थाना सिन्दुरिया) न्यू सूर्या टाइम/ महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवां में विगत दो माह पूर्व हुए सोलर पंप चोरी मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक आपको बताते चले कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लेदवा में विगत 24 अप्रैल को बेचन यादव के निजी तालाब पर लगा 2 एचपी का सोलर पम्प अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने पर दी गयीI और आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत किया था जिसमे झूठी रिपोर्ट लगाकर मामला शान्त करा दिया गया।लेकिन पीड़ित की आवाज़ दबने नही दिया पूण जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाई जिसके बाद शिकायतकर्ता ने नवागत थानाध्यक्ष की तैनाती पर पुनः मामले को लेकर थाने पहुचा जहाँ थानाध्यक्ष कंचन राय ने अज्ञात के खिलाफ मु०अ० संख्या 158/23अंतर्गत धारा 379 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गयी है।
