जनपद महराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम):सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर की प्रार्थनी सरिता पत्नीओम प्रकाश चौधरी ने थाने में तहरीर देकर अपनी लड़की को बहला- फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है उन्होंने तहरीर में लिखा है प्रार्थनी की लड़की दीपिका चौधरी उम्र 16 वर्ष 13/7/2023 को समय लगभग शाम 7 बजे को कंचनपुर चौराहे पर सामान लेने गयी थी जिसका तलाश हम लोगो ने किया परन्तु कुछ पता नही चला उसके बाद 14/7//2023 को 2 बजे मेरी लड़की घर वापस आकर रो रो कर कहने लगी कि बुद्धेश चौधरी पुत्र राम वेलास चौधरी जो ग्राम सभा विजयपुर थाना चौक का रहने वाला है उसने मुझे बहला फुसलाकर भगा ले गया था आज मुझे कंचनपुर चौराहे पर लाकर छोड़़कर भाग गया ।
उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये सिंदुरिया थानाध्यक्ष कंचन राय ने पीड़िता को बहला फुसलाकर भागाने वाले बुद्धेश चौधरी के खिलाफ धारा 363 पंजकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है।
