महराजगंज जनपद /(न्यू सूर्या टाइम) थाना सिन्दुरिया: स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक का नहर में नहाते समय करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्नाक मौत हो गया।
आपको बताते चले कि सिन्दूरिया थाना क्षेत्र के कुइया कंचनपुर निवासी अतुल पुत्र शम्भू प्रसाद(17) देवरिया शाखा बड़ी नहर में नहा रहा था कि अचानक विजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 3:45 बजे कुछ युवक नहर में नहा रहे थे इतने में एक युवक द्वारा ऊपर से गुजरी 11000 वोल्टेज की तार में केबल फसाकर नहर में नहाने के लिए कूदने ही वाला था कि तार में करंट उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
इस घटना को देखकर आसपास के अन्य युवक भाग खड़े हुए और शोर मचाए ।घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हास्पिटल भेज दिया ।
सूत्रों के अनुसार अतुल के पिता शम्भू प्रसाद सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य है,दो बच्चों में बड़ा राहुल तथा बड़ी बहन दिव्या तथा माता किसनावती का रो -रोकर बुरा हाल है।
