जनपद महराजगंज (सिन्दुरिया) न्यू सूर्या टाइम:महराजगंज जनपद के सांसद व वित्त राज्य मन्त्री भारत सरकार माननीय पंकज चौधरी जी कभी इसपर विचार किजिए की इस जनपद के विकास नाम पर वोट पड़ा या जात धर्म पर आप हैट्रिक लगाते गये जिसका जीता जागता उदाहरण सिसवा गेरमा हेवती चिऊटहा सिन्दुरिया मार्ग है।माननीय मंत्री जी को ज्ञात होना चाहिये की यह जि़ला महराजगंज लोक सभा क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व तथा निवर्तमान सांसद स्वर्गीय शिब्बनलाल सक्सेना जी की धरती मानी जाती है ऐसे कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व के धनी वह रिकार्ड जो आप ने बनाया जीत का हैट्रिक नही बना पाये आप 1991से हैट्रिक जीत का राम नाम पर सनातनी हिंदुयों पर चुनावी समर मे आप की पार्टी ने जो स्तेमाल कर बनायी है
वह राम का नाम जो हम सनातनी हिन्दू भवसागर पार उतरने के लिए जपते है लेकिन आप की पार्टी हम सनातनी हिंदुयों के भावना के साथ खिलवाड़ कर कुर्सी पर काबिज होने के लिए इस्तेमाल करने का प्रयोग कर उसके जनता के भावनायों के साथ खिलवाड़ करने मे जरा भी शर्म या कोताही नही बरतें जिसका विकास के साथ खिलवाड़ करने के जगह और कहीं विकास तो नही हुया लेकिन जो विकास होना चाहिये उसको भी नजर अंदाज करने का उदाहरण सिसवा से हेवती सेन्दुरिया मार्ग है कब तक हमें भगवान के नाम पर खिलवाड़ आप लोग करके हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे जो नाम भवसागर से पार उतरने का है वह आराध्य का नाम कुर्सी पाने के लिए इस्तेमाल कर के क्या दर्शाना चाहते है इतने हैट्रिक लगाने के बाद भी आप के लोकसभा की मतदाता।
ख़ुन की आंसू एक रोड के लिए रो रहे और आप है की इतने बार उल्लू बनाने के बाद भी विकास व जनता के हित के लिए ध्यान नही दें रहे है आखिर मे आप की मानवता कब जागेगी और इतने के बाद भी शासन व प्रशासन को शर्म न आये तो क्या कहेंगे क्या इस लोकसभा के जनता को यह सरकार और पार्टी कब तक मूर्ख बनाती रहेंगी और जनता कब तक मूर्ख बनता रहेगा इस पर जनता और भा ज पा सरकार को विचार करना चाहिये और अब समय आ गया है की सारे जाती धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र व देश के प्रगति के पर विचार करने का जिसका मुंहतोड़ जवाब स्वार्थी राजीतिक लोगो को दिया जा सके तब जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन को सबक मिलेगा इसके लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा।
रिपोर्ट; न्यू सूर्या टाइम से दिनेश कुमार
