जनपद महराजगंज/ (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज: जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कई प्रभारी निरीक्षकों के साथ उप निरीक्षकों का किया गया तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी l महिला थानाध्यक्ष कंचन राय को सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं मनीषा सिंह को एक बार फिर महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है l सुनील कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक थाना भिटौली से थाना कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । मनोज कुमार राय को प्रभारी मीडिया सेल से थाना फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है l स्वतंत्र कुमार सिंह को पनियरा थानाध्यक्ष से प्रभारी एसओजी बनाया गया है l उप निरीक्षक सुधाकर प्रसाद को कस्बा चौकी फरेंदा से परसा मलिक के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं l देवेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी जनसुनवाई सेल से पनियरा के थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं नासिर हुसैन को सिंदुरिया थानाध्यक्ष से जनसुनवाई सेल भेजा गया है l अजीत प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष कोठीभार से थाना कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है l सत्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष थाना नौतनवा से निचलौल के थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं आनंद कुमार गुप्ता को निचलौल थानाध्यक्ष से प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है l
श्यामसुंदर तिवारी को प्रभारी साइबर सेल से थाना भिटौली के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है l देवेंद्र लाल को प्रभारी निरीक्षक थाना परसा मलिक से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया वही मनोज कुमार राय को प्रभारी मीडिया सेल से थाना फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया l सत्येंद्र कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा से थाना श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया l रामाज्ञा सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामदेउरवा से थाना नौतनवा के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
रिपोर्ट: न्यू सूर्या टाइम से दिनेश कुमार
