जनपद महराजगंज (सिन्दुरिया) न्यू सूर्या टाइम: महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतारेंगवा के राजस्व बिभाग (लेखपाल)जनार्दन प्रजापति पुत्र लालवचन प्रजापति ने उक्त चकमार्ग का पैमाईस दिनांक 10.06.23 को वगल के चकदारों की उपस्थिति में करके चकमार्ग के चारो कोनो पर निशानदेही कराकर ईट गड़वा दिया गया था । परन्तु बगल में स्थित चकदार उर्मिला पत्नी गब्बर, व लौहर पुत्र स्व0 रुपई, मोतीलाल पुत्र रुपई, व रामदुलारे पुत्र रुपई द्वारा ईट उखाड़कर फेक दिया गया तथा उसमे उर्मिला देवी पत्नी गब्बर द्वारा निर्माण तथा अन्य लोगो द्वारा धान की रोपाई कर दिया गया । इस प्रकार इन लोगो द्वारा अवैध । अतिक्रमण कर ग्रामसभा की सम्पत्ति को क्षति पहुँचाया गया है । उर्मिला देवी पत्नी गब्बर द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य को रोकवाने तथा इन लोगो के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कर कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/7/2023 को मुकदमा पंजीकृत किया गया
