बैंक परिसर एवं प्रवेश द्वार की गहन चेकिंग।
सीसीटीवी कैमरो की कार्यशीलता की जांच।
एटीएम बूथों का निरीक्षण व संदिग्ध व्यक्तियों की ली गई तलाशी।
थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को सिंदुरिया थाना के द्वारा बैंक चेकिंग का अभियान चलाया गया अभियान का उद्देश्य बैंकों एवं एटीएम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना तथा बैंक उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी एवं लूट से सुरक्षित रखना था। अभियान के दौरान सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपनी-अपनी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में पहुंचकर निम्न कार्यवाही की गई । बैंक उपभोक्ताओं को साइबर ठगी व बैंक धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी बैंक एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इसी प्रकार निरंतर चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में अपराध एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना पिन, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।
शिवेन्द्र गौतम सह संपादक/न्यू सूर्या टाइम महराजगंज
