सिंदुरिया थाना/जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवा निवासी कविराज उर्फ विश्वनाथ की छोटी बहु दिनाँक 31/12/2025 बुधवार को दोपहर मे अपने घर से सिंदुरिया बाजार करने आई थी। चौराहे पर सडक पार कर रही थी तभी निचलौल के तरफ से आ रहा मोटर साईकिल सवार ठोकर मार दिया जिससे उसका दाया पैर टूट गया और मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल छोड फरार हो गया। मौके पर तुरन्त पीआरबी पहुची और महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल कब्जे मे ले लिया गया तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कारवाही किया जायेगा ।
संवाददाता दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
