घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया जिला अस्पताल
सिंदुरिया थाना/ महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया- निचलौल मार्ग पर थाने के ठीक सामने रविवार को नशे में धूत एक बाइक चालक ने एक साइकिल सवार को रौंदते हुए जा गिरा ।शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल युवक को दवा इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भेज दिया जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर हॉस्पिटल महाराजगंज रेफर कर दिया जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है ।बता दें कि सिंदुरिया- निचलौल मार्ग पर थाने के ठीक सामने करीब 7:00 बजे मोटरसाइकिल चालक संदीप चौहान पुत्र सकलदेव चौहान और सकलदेव चौहान निवासी गढ़इया वसंतपुर थाना नेबुआ नौरंगिया नशे में धुत होकर सिंदुरिया निवासी युवक को जो साइकिल से घर जा रहा था जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया ।स्थानीय दुकानदार और पुलिस ने मौके पर पहुचकर आनन फानन में एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को सदर हॉस्पिटल महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया ।बताया जा रहा है कि बाइक सवार कहीं बारात जा रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाई की जाएगी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
