जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्राड/ वांछित अभियुक्त कि गिरफ्तारी कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना सजनू यादव के नेतृत्व में दिनाक 02/03/2025 को वांछित अभियुक्त दीपक कुमार सिंह उर्फ शनि को परतावल बाजार थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया।
अपराध का तरीका-
जनपद सुल्तानपुर में सोलर प्लांट के डिस्ट्रीब्युशन शिप गोरखपुर मण्डल मे लेने के लिए आनलाइनसर्च करने पर टाटा सोलर प्लान्ट सुल्तानपुर के वेवसाइट की तरह फर्जी बेबसाइट बनाकर गुगल पर होस्ट किये है तथा गुगल पर सर्च करने पर बेबसाइट खुल जाता है तथा उसमें आनलाइन डिस्ट्रीब्युशन शिप फार्म आ जाता है जिसको आनलाइन फार्म फिल करने के बाद अभियुक्तो द्वारा भरे हुए फार्म का जिक्र करते हुए विभिन्न प्रकार के चार्ज के नाम पर फर्जी खातो में अभियुक्तो द्वारा 1201770.00 रूपयो का फ्राड किया गया तथा अभी भी 4000000.00 रूपये की मांग किया जा रहा था। जिससे वादी को शक हुआ जिस पर तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 25/2024 धारा 319(2), 318(4)/ 336(3)338/340(2), 61(2) BNS व 66(D) IT ACT साइबर क्राइम थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज को भेजा गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
