सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के जिलाधिकारी द्वारा जिले में कानून सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाते हुए गुंडा एक्ट के नियंत्रण अधिनियम के तहत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग निवासी अशोक पटेल पुत्र ढुनमुन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके विरुद्ध कई मुकदमा पंजीकृत हैं जिससे गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय महराजगंज को भेज दिया गया। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने दी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
