चौक थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) चौक थाना क्षेत्र ग्राम खजुरिया गांव में हल्दी रस्म के दौरान शुक्रवार के रात लगभग 10.30 बजे मार-पीट का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार ध्रुव प्रसाद निवासी खजुरिया ने बताया कि हमारे लड़की की शादी 1 मार्च को है।जिसका हल्दी रस्म 28/2/2025 की रात में चल रहा था।उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हमारे पट्टीदार रामेश्वर उपाध्याय, जगदम्बा देवी,बीनू मुकेश,शुभव व अशोक तिवारी जो देउरवा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर ने गोलबंद हो कर जान से मारने की नीयत से हमको घर में उठा ले गये जो कैमरे में विडियो कैद हो गया है व हमारे लड़के व लड़की को लाड़ी डंडा व राड से मारने लगे जिससे सर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों के बीच बचाव से किसी तरह जान बची व जान मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
इस सम्बन्ध में चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के बताया कि पीड़ित ब्यक्ति के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
