चौक नगर पंचायत/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) चौक नगर पंचायत मे स्थित गुरु श्रीगोरक्षनाथ मंदिर को भब्य रुप से सजाया गया तथा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए उपजिलाधिकारी सदर/मेला अधिकारी को नियमित रूप से भ्रमण करते देखा गया । दर्शन के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गयी थी । साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित किया गया था। महिला और पुरुष पुलिस बल को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया था 24 घंटे सक्रिय रहा सीसीटीवी और स्वास्थ्य सुविधाएं मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहे और कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की निगरानी किया गया ।
यात्रियों की सुविधा के लिए साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ सुरक्षित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 24 घंटे संचालित स्वास्थ्य कैंप में जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक और मिठौरा को अलर्ट मोड पर रखा गया है मेले के लिए जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर हर हाल में उपस्थित रहें।
उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुल नौ बैरियर और छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ मोबाइल टॉयलेट और पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए रूफ टॉप निगरानी टीम लगाई गई है, जबकि चिकित्सा सुविधा के तहत स्वास्थ्य कैंप और अस्थायी खोया-पाया केंद्र भी बनाए गए थे।मेले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। मेले की सुरक्षा की प्रभारी क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह बनायी गयी थी। साथ ही 3 निरीक्षक, 6 थानाप्रभारी, 40 उपनिरीक्षक (महिला/पुरुष) 190 हेड कांस्टेबल/आरक्षी/महिला आरक्षी, 3 ट्रैफिक पुलिस कर्मी व 1 प्लाटून पीएसी व फायर टेंडर के साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी थी । सभी जवानों को मेले से संबंधित मार्गे मंदिर परिसर और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया । ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मेले में बडा झुला व बच्चो के लिए छोटे छोटे झुले लगाए गये थे साथ ही साथ सर्कस मे कलाओ का प्रदर्शन करके लोगो का मन मोह दिया ।वही अधिकाशं महिलाओ की भीड श्रृगार की दुकानो पर देखने को मिली।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
