सिंदुरिया थाना /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में 156 दाखिल कर गाली-गलौज और जान मारने का आरोप लगाया है।मामले में न्यायालय ने सिंदुरिया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की सिंदुरिया थाना क्षेत्र के नंदाभार निवासिनी कुसुमावती देवी पत्नी किशोरी ने न्यायालय में 156(3) दाखिल कर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 29 जनवरी2024 को दिन 11बजे घर पर अकेली थी तभी पंकज पुत्र चन्द्रभान हमारे घर पर आयें। मुझे भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मना करने पर पंकज ने मुझे दौड़ा लिया और मैं अपने घर में भागी और दरवाजा बंद करना चाही लेकिन पंकज दरवाजा धकेल कर हमारे घर में घूसकर मुझे पकड़ लिया और जमीन पर पटक कर लात घूसों से मारने लगा। शोर मचाने पर हमारे पति किशोरी दौड़कर आयें और बीच-बचाव करने लगे। आक्रोशित होकर हमारे पति को भी मारने पीटने लगे। और गाली देते हुए कहा कि साली झगड़ा की सारी फसाद तुम हों। धमकी देते हुए मेरा मंगलसूत्र भी मेरे गले से खींच ले गया। जिसकी सूचना मेरे द्वारा थाने पर तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर डाक से तहरीर भेजी लेकिन कोई सुनवाई न होने से न्यायालय का शरण ली।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के ने बताया की न्यायालय के आदेश पर पंकज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
