सिंदुरिया थाना / महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत मे है। बंदर दौड़ाकर लोगों को काट रहे हैं। आतंक इतना है कि बंदरों के डर से बच्चे कही से भी कूद जा रहे हैं। घुसते ही घर का सामान खा जाते हैं। फल वाले पेड़ों को भी तहस नहस कर देते हैं। हालात यह है कि महिलाओं को खाना बनाते समय डंडा लेकर बैठना पड़ता है। लोगों पर हमला करने के साथ ही बंदर घरों में रखी खाने पीने की चीजों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर एक बंदर किसी भी गाडी पर बैठकर घूमता रहता है। वही पतरेगवां टोला अरनहवा मे बंदर के धक्का से एक बुजुर्ग महिला की हाथ टूट गया था। ग्राम सभा लेदवा मे इन दिनो बंदरो का आतंक जोरो पर है। किसी का डीटीएच तोड रहे कही बिजली केबल पकड कर झूल जा रहे है।कीमती चीजों को बंदर घरों से उठाकर ले जाते हैं। बंदरों का डर इतना है कि छतों पर जाने वाले जीना के दरवाजे तक में ताला लगा दिया गया है। ताकि बच्चे छत पर न जाएं। बाहर खेलने वाले बच्चे घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। महिलाओं ने भी घरेलू कार्यों से छतों पर जाना बंद कर दी है। ग्रामीण लालबहादुर, रामबहाल, सुकई, अंगद, शेखर आदि ने बताया किअगर बंदरो का ऐसे आंतक रहा तो किसी दिन अप्रिय घटना घट सकती है। इस संदर्भ मे बन दरोगा नित्यानंद ने बताया की ऐसी कोई जानकारी नही है अगर बंदर का आतंक है तो पकडकर जंगल मे छोडवा दिया जायेगा।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
