सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)स्थानीय थानाक्षेत्र के सिंदुरिया- सिसवा मार्ग पर अवस्थित हरिहरपुर बड़ी नहर पुल के पूरब तरफ एक फल की दुकान के अन्दर गुरुवार को साफ सफाई कर रहे दुकानदार ने एक विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्युकर जंगल मे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिंदुरिया- सिसवा मार्ग पर स्थित सिसवनिया निवासी फल विक्रेता सुखदेव उर्फ़ भोगे प्रतिदिन की भांति गुरुवार को अपनी फल की दुकान लगा रहा था कि इसी बीच उसकी नजर दुकान में घुसे अजगर साप पर पड़ी,जिसे देख दुकानदार डर गया और शोर मचाने लगा ।थोड़ी देर में लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी से फोन कर सूचना दिया।चौक रेंजर ऋषभ ने बताया कि सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुचकर अजगर के बच्चे को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया गया है।
संवाददाता: दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
mo.9919195526
