कसमरिया/महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)। मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा कसमरिया में आया विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल जयसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका महाराजगंज , और विशिष्ट अतिथि अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष ,राधेश्याम कनौजिया मंडल महामंत्री, ग्राम प्रधान कसमरिया संदेश पटेल, सचिव बालमुकुंद पांडेय, योगेंद्र यादव प्रधान परसा राजा, गिरजेश पाठक प्रधान बसंतपुर राजा, मुक्तिनाथ वर्मा, इंद्रजीत वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
और स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति की।कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरनाथ पटेल ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार जब बनी तो आजादी का खाका तैयार किया, मोदी जी का नारा सबका साथ, सबका विकास, महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज के सबसे निचली तबके के लोगों का विकास हो यह लक्ष्य है।
2013 के पहले भारत देश की दशा और दिशा कैसी थी यह सबको पता है। कृष्ण गोपाल जायसवाल के द्वारा बताया गया की 22 जनवरी 2024 को अपने-अपने घरों में पांच दीपक जलाया जाए और राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाया जाए।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो.9919195526
