खजुरिया /महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)। मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत खजुरिया नंदाभार में विकसित भारत संकल्प पहुचा रथ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय वर्मा जिला महामंत्री, और विशिष्ट अतिथि अशोक पटेल मंडल अध्यक्ष ,राधेश्याम कनौजिया मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख ब्रज किशोर पटेल, बूथ प्रमुख नरोत्तम गौड़, अवधेश नाथ पटेल, पंकज चौधरी ,राम रक्षा प्रसाद, ग्राम सभा खजुरिया के ग्राम प्रधान जनार्दन पटेल, सचिव बालमुकुंद पांडेय, विशाल वर्मा, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, औरंगज़ेब अवधेश कुशवाहा, ABSA शिवकुमार, नोडल अधिकारी सफी अलम, और नंदाभार प्रधान सुकेश सिंह ,सचिव संतोष गुप्ता ,कोटेदार ज्ञान प्रभाकर उर्फ गुड्डू ,संदेश पटेल ग्राम प्रधान कसमरिया, योगेंद्र यादव प्रधान परसा राजा, गिरजेश पाठक प्रधान बसंतपुर राजा , मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया और स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति की।कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि आजादी के 66 वर्षों के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार जब बनी तो आजादी का खाका तैयार किया, मोदी जी का नारा सबका साथ, सबका विकास, महत्वपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज के सबसे निचली तबके के लोगों का विकास हो यह लक्ष्य है। 2013 के पहले भारत देश की दशा और दिशा कैसी थी यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। 2013 के पहले देश की माताएं एवं बहने चूल्हे पर खाना बनाती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से आई फ्री में उज्जवला गैस कनेक्शन, गांव गांव, घर-घर बिजली का सपना साकार हो गया है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो.9919195526
