सिंदुरिया/ महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ गावों व गली चौराहे पर मादक पदार्थों गांजा,भाँग,चरस एवं देशी शराब की बिक्री जोरो से हो रही है सूत्रों के मुताबिक आपको बताते चले की सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कुछ गांवो में देशी शराब का अवैध ठेका चलाया जा रहा है,जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है स्थिति यह है कि युवा पीढ़ी नशे की आदत में जाकर आये दिन कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं और बुरी लत में फंस कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं साथ ही साथ समाज में इसका गलत असर भी हो रहा हैं।परिणाम यह है कि क्षेत्र में चोरी ,डकैती ,सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ रहा है और पुलिस पर्दाफाश करने मे नाकाम साबित हो रही है।गावं गांव में कुछ दुकानों पर रख कर शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है जिसे सम्बंधित पुलिस जानबूझ कर अनजान बनी रहती है, ग्रामीण जिम्मेदार नागरिक भी इस अवैध धंधे को देखकर चिंतित रहते है शिकायत करने पर पुलिस भी अनसुनी कर देती है।इस बारे मे सिंदुरिया थाना अध्यक्ष मनीषा सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि इसके बारे में मुझे ऐसी कोई जानकारी नही है, इस बारे मे पता करेंगे यदि कोई व्यक्ति अवैध धंधे मे पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
