सिंदुरिया /महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी एक युवक का शव पहुचते ही गांव में मचा हड़कंप।
सूत्रों के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला शितलापुर निवासी जितेंद्र पुत्र रामदरश एक माह पूर्व गुजरात के सूरत शहर में पारिवार चलाने के लिए कमाने गया था उसे क्या पता था कि यह सफर उसका अन्तिम सफर होगा और बच्चे ,परिवार तथा माता पिता से आखिरी मिलन होगा।
सूरत में जिनेंद्र की तबियत खराब हो गई तो रविवार को ट्रेन से घर आ रहा था की गोण्डा बभनान स्टेशन पर तबियत ज्यादा खराब हुई तो उसके साथ का युवक बभनान स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया और पुलिस की सहयोग से टेम्पो द्वारा घर आने लगा।सहयोगी साथी ने बताया कि फरेन्दा और त्रिमुहानी के बीच मे जितेंद्र ने जिंदगी से जंग हार गया।करीब 4 बजे टेम्पो से शव पहुचते ही परिवार में चीख-पुकार सुन कलेजा फट जा रहा था ।मृतक जितेंद्र सहानी अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे तीनो विवाहित है।मृतक जितेंद्र के तीन पुत्र है जो रामललित(15),रामसुजित(13),रामसूचित(10) और पत्नी बेइला तथा माता फुलझारी का रो रोकर हुआ बुरा हाल है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम
