जनपद महाराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम) इरोड वेंकट रामासामी पेरियार जिन्हें पेरियार नाम से भी जाना जाता था बिसवी सदी के तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनेता थे जो दलित शोषित व गरीबो के उत्थान के लिए कार्य करते थे इन्होंने जातिवाद और गैर बराबरी वाले हिंदुत्व का विरोध किया जो इनके अनुसार दलित समाज के उत्थान का एकमात्र विकल्प था जो आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को महाराजगंज के भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई व पंचशील महासभा महाराजगंज के तत्वाधान मे माननीय श्रवण पटेल के आवास पर पेरियार ई बी रामास्वामी नायकर की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई
जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट महेंद्र प्रताप गौतम ने किया जिसमें मुख्य रूप से श्रवण पटेल, डॉ. सीता शरण पटेल, रामचंद्र बौद्ध, शिवमंगल गौतम, डॉक्टर धर्मेंद्र पटेल ,मदन मोहन साहनी ,पूर्व मैनेजर हरिश्चंद्र प्रसाद, मैनेजर शिवलाल जी, हरिप्रकाश मद्धेशिया, ब्रह्मानंद पटेल, विधेवल प्रसाद पटेल, महेंद्र, डॉ. रामानंद गौतम , नागेंद्र आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
