महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही मासूम रजा नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दे कि राही मासूम रजा पिछले एक हफ्ते से पुलिस से आंख में मिचोली का खेल खेल रहा था लेकिन शनिवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। कार्रवाई के भय से किराएदारों ने कमरा खाली कर दिया है। मकान पर बुलडोजर चलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
शनिवार की देर शाम को आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने नेपाल से भारत में घुसते समय गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राही मासूम रजा पर छेड़छाड़ और पिता को जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली युवती को महराजगंज नगर पालिका में संविदा पर कंट्रोल रूम में नौकरी मिल गई है। पीड़िता शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और कामकाज को समझी। गिरफ्तार राही मासूम राजा पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।
रिपोर्ट-शिवेन्द्र गौतम(न्यू सूर्या टाइम)
