मिठौरा ब्लॉक /महाराजगंज/ न्यू सूर्या टाइम: ग्राम सभा कसमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन भागीदारी बढ़ाने के लिए ग्राम शिक्षा चौपाल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार की अगुवाई में किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा की समस्त परिषदीय विद्यालय को आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से चरणवद्ध तरीके से संतृप्त किया जा सकता है।
उल्लेखनीय हैं कि शासन द्वारा प्रत्येक माह समुदाय स्तर पर बीईओ के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी के क्रम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ शिव कुमार ने आपरेशान कायाकल्प के बारे में विस्तृत चर्चा की और कहा कि कायाकल्प के माध्यम से समस्त परिषदीय विद्यालय को 19 मूलभूत व्यवस्थाओं, अवस्थापना सुविधाओं से चरणवद्ध रूप से संतृप्त किया जा रहा है। एआरपी विनोद यादव, शैलेन्द्र गुप्त व विजय कुमार गुप्त ने निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप के प्रयोग के बारे में जानकारी दी तथा कोड को फोन में स्कैन करके बच्चों को पढ़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया है। बीईओ ने कहा कि वर्तमान में सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालय में भेजने की जरूरत है।,कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान सन्देश पटेल, राजेश पाण्डेय, अमित कुमार निराला,मनोहर गुप्ता, रामनाथ पटेल सहित शिक्षकगण, आँगनवाड़ी तथा एसएमसी के अध्यक्ष व अभिभावकगण उपस्थित रहे।
