जनपद महराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम) सिन्दुरिया: महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलूअही धुस निवासी एक किन्नर ने थाना सिंदुरिया पर लिखित तहरीर देकर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म व चाकू से हमला मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चले कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धुस चौराहे पर रहने वाले एक किन्नर ने अपने तहरीर में लिखा है कि उसके वहां पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें विवेक सिंह और दीपक नामक भट्ठा मालिक जो स्कार्पियो नंबर UP32 LK2008 ने उक्त किन्नर को चाकू से हमला किया। उसके बाद शयरा को किन्नर जानकर हमला किये । शोर सुनकर काजल अपने घर से बाहर आई तो उसके ऊपर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया उसके ड्राइवर राजू सुल्तान और जितेंद्र को भी मारा पीटा गया मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी कंचन राय ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि शिकायतकर्ता के तहरीर के आधार पर आज दिनांक 17/7/2023 को मु०अ० सख्या 162/23 भा.द.सं धारा 392,352,324,323,504,506,377,511, धाराओं में मूकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :न्यू सूर्या टाइम से दिनेश कुमार
