कोल्हुई थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोल्हुई की अगुआई से उ0नि0 अन्जनी कुमार मय हमराह उ0नि0 अभिलाष यादव, कां0 सर्वेश कुमार, कां0 बबलू यादव व म0कां0 आकांक्षा मिश्रा मय आबकारी विभाग के का0 अभिषेक कुमार व का0 सुरेश कुमार सोनकर की संयुक्त टीम द्वारा उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम में चलाये जा रहे अभियान अवैध शराब बिक्री व निष्कर्षण पर रोकथाम के क्रम में देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना क्षेत्र अन्तर्गत जंगल गुलरिहा टोला लोहरा के पास से अभियुक्त मिथिलेश पुत्र सुनील उम्र 27 वर्ष नि0 ग्राम जगल गुलरिहा लोहरा टोला थाना कोल्हूई जनपद महराजगंज के कब्जे से एक बोरी के अन्दर प्लास्टिक के पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-69/25 धारा 60 (1) आबकारी अधि0 बनाम मिथिलेश पुत्र सुनील उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जंगल गुलरिहा लोहरा टोला थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
