मृतक गौरीशंकर(42)पुत्र धुपई ग्राम सभा सिसवनियाया बुजुर्ग का रहने वाला व्यक्ति है घर मे पत्नी, दो बेटे,बहू,एक नाती है दोनों लड़के बाहर रहकर कमाते है
सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग स्थित एक भट्ठे पर दिनाँक 09/3/2025 दिन रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे में एक ईट भट्ठे पर ईट बनाने वाली एक ट्रैकटर व मशीन ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल कर मार डाला,जिससे घायल व्यक्ति का दोनों पैर टूट कर चकना चूर हो गया तथा खून से धरती लाल हो गयी सूचना मिलते ही मौके पर सिंदुरिया थाने की पुलिस पहुंची और शव को थाने पर लाकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया पत्नी रामावती, व बच्ची और बहू का रों रों कर बुरा हाल है,उसके दोनों लड़के रंजीत (24),कृष्णा (18)बाहर रहकर रोजी रोटी कमाते है, बेटी अंकिता की शादी हो गयी है जो अपने घर रहती है, गौरीशंकर का एक ढाई वर्ष का नाती भी है। पुलिस ने ट्रैक्टर और ईट बनाने वाली मशीन को अपने कब्जे में ले लिया है ।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाअध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है पीड़िता की तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
