प्रधान पति व ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया आरोप
सिंदुरिया थाना महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहम्मद आमिर राजा पुत्र कमरुद्दीन निवासी हरखोडा़ ने न्यायालय में कमलेश गुप्ता पुत्र के विरुद्ध धोखाधड़ी, मार-पीट , गाली-गलौज और दिव्यांग अधिनियम तथा प्रधान मंत्री आवास योजना में हेराफेरी का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिस क्रम में सिंदुरिया थाने में कमलेश गुप्ता विरुद्ध के धोखाधड़ी मार-पीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरखोडा़ निवासी मुहम्मद आमिर राजा ने न्यायालय में मुकदमा दाखिल करआरोप लगाया था कि मैं दिव्यांग हूं ब्यक्ति हूं। हमारे गांव में वर्ष 2023मे प्रधानमंत्री आवास के तहत 82 पक्का मकान निर्माण हेतु आया था।पुन 4 मकान आया जबकि 155 ने आवेदन किया था। ग्राम प्रधान व उनके पति मिलकर गांव के पात्र लोगों के साथ धोखाधड़ी कर धन उगाही कर सम्बंधित कर्मचारी से पात्र को अपात्र बना जरुरत मंदों को वंचित कर दिया। जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से किया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश द्विवेदी द्वारा जांच कराई गई। जिसमें अमरावती,रमनी अपात्र पायें गये। दोनों को धन मिल चूका था लेकिन कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया।जो सम्बंधित द्वारा गमन कर लिया गया। उसकी रिकवरी भी नहीं हुआ। पुनः इसकी मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत किया छह माह दौड़ाने के बाद जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांच कराया गया। उनमें सुमन वर्मा, अमरावती, त्रिभुवन व रमनी चार लोगो को अपात्र में अंकित किया गया। जब लोगों के विरुद्ध जांच शुरू हो गया तो प्रधान पति कमलेश गुप्ता 31मई 2024 को हमारे घर सात बजे आयें और मेरे पत्नी से कहने लगे कि तुम बहुत दूर रहती हों मुझसे शारीरिक संबंध बना लो बिना पैसे का आवास बनवा दूंगा। वह सारी बात बताई और बोली कि मेरे दरवाजे से भग जाओ मैं अपने इज्जत से खिलवाड़ नहीं करुंगी घर बनें या न बने। इतने पर कमलेश भड़क गए और कहने लगा कि तुम्हारे पति विकलांग है अपाहिज तुमलोगो को गांव में रहने नहीं देंगे और फर्जी मुकदमे में फसा देंगे नहीं तो जांच उठा लो जब नहीं माना तो मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को हमारे घर भेजकर मरवायें भी। जिसकी सूचना सम्बंधित थाना पर दी पर कोई कार्रवाई न होने से पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजी वहां भी निराशा हाथ लगी जिससे कोर्ट का शरण लेना पड़ा।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायलय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
