धानी बृजमनगंज/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) हाईस्कूल की 12 छात्राएं परीक्षा देने धानी बाजार स्थित महेश राम कन्या विद्यालय में जा रही थीं। गाड़ी बोलोरो UP56Z5810 सिकंदराजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास पिछले दोनों टायर अचानक फटने से आज दिनाँक 4/3/2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे प्रीति गुप्ता पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर 16 वर्ष, व चांदनी पटेल पुत्री राकेश पटेल निवासी करमहा थाना पुरंदरपुर 16 वर्ष ,गायत्री पुत्री बखेड़ू निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र (16 वर्ष) की मृत्यु हो गई है तथा रुनझुन पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा थाना, पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष , चांदनी पुत्री अभिमन्यु चौरसिया निवासी कर्माह बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष, को उपचार हेतु जिला सिद्धार्थनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृत छात्राओं के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दुःखद घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का स्थल निरीक्षण किया गया, परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। घायल छात्राओं के समुचित इलाज हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
