सिंदुरिया थाना महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम सभा सिंदुरिया टोला भगवानपुर में एक मुण्डन संस्कार में 28 फरवरी की रात आर्केस्ट्रा के बीच नर्तकियों के साथ एक युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। किसी ने मोबाईल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की सिंदुरिया टोला भगवानपुर मे गुड्डू के वहां मुण्डन संस्कार था जिसमें आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ग्राम सभा सिंदुरिया टोला भगवानपुर निवासी विक्की नामक युवक स्टेज पर चढ़ गया और नर्तकियों के साथ डांस करने लगा नाचते-नाचते अपने दाहिने हाथ में असलहा निकाल लिया और उसे हवा में लहराने लगा समारोह में मौजूद अन्य युवकों ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया ।वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तमंचा बरामद किया गया जो नकली है। युवक को शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
