घुघली थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव धनहा की विवाहिता ने घुघली पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में घुघली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता सुमन साहनी पुत्री उदयभान ने बताया कि उसका मायका पकड़ियार विशुनपुर थाना घुघली में है। उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को सूरज साहनी पुत्र अमेरिका साहनी निवासी धनहा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर के साथ पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों से हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता अपने हैसियत के हिसाब से पांच लाख रुपए दहेज, मोटरसाइकिल व घरेलू सामान देकर उसकी विदाई किए थे। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति प्रति दिन शराब का सेवन करते थे और मुझे मारते पीटते थे। मैं कुछ दिन वर्दाश्त करती रही और जब हालात नहीं सुधरे तो अपने पिता को बताई जिस पर वह आयें और समझा कर चले गये पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हमारी सास सुरसती, ननद सुमन, शीला व पति द्वारा और दहेज की मांग करने लगे। दहेज का पैसा न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने लगे। और घर से निकाल दिया तब से मैं अपने मायके में रह रही हूं। पति द्वारा आज तक कभी मेरी कोई खोज खबर नहीं ली। इस सम्बन्ध मेंघुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति,सास, व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
