कोतवाली थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौकी पुलिस ने ग्राम पंचायत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के वनग्राम चेतरा नर्सरी में छापेमारी कर एक आरोपित के घर से 15 लीटर कच्ची बरामद कर कार्रवाई में जुट गई।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौकी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि चेतरा नर्सरी निवासी धर्मेंद्र के द्वारा गांव में कच्ची शराब बनाकर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने आरोपित के घर छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही कच्ची शराब बनाने की सामग्री व लहन नष्ट करते हुए आरोपित धर्मेंद्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम कारवाई करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज के लिए भेज दिया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
