सिंदुरिया थाना महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार में मार-पीट का मामला प्रकाश में आया है।
रामआधारे ने बताया कि 31जनवरी की शाम छह बजे पुराने रंजिश को लेकर गांव के हरी लाल, पिंटू,सूरज व राजन ने हमें और हमारे पोते दिव्यांशु को मारा पीटा और गाली गलौज की जिसमें हमारे पोते को चोट आई है। जाते-जाते जान मारने की धमकी भी दी। इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थाना
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)

