शनिवार को सोविन्दु उर्फ छोटेलाल पटेल लोधियाना से आये थे घर
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी निगम
सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासिनी निगम पटेल अपने पति सोविंद उर्फ छोटेलाल पटेल और उनकी बहन वंदना जीजा सुनील पटेल निवासी परसाचक गोबरही व मां कालिंदी के साथ 26 जनवरी2025 को प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए गई थी। स्नान कर वापस आते समय एक हादसे में निगम पटेल की मौत हो गई।और उनके पति सोविंद पटेल मां कालिंदी पटेल,व बहन वंदना पटेल घायल हो गये।जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों के अनुसार घटना के दिन से सोविंद भी अचेत थे शनिवार को सुबह उन्हें होश आया है।
(मृतका की फाइल फोटो)
सूत्रों के मुताबिक आपको बता दें कि पिपरा कल्याण निवासी निगम पटेल के दो बच्चे हैं आदर्श पटेल 12 वर्ष व आदित्य 10 वर्ष दोनों बच्चों को रो -रो कर बुरा हाल है। बच्चों को देखकर गाँव के लोगों का आंख नम हो गई । प्रयाग जातें समय अपने दोनों बच्चों को निगम ने अपने मायके विशुनपुर भडे़हर थाना घुघली अपने भाई गोरख के पास छोड़ दिया था। और बच्चों को आश्वासन देकर बताया कि वापस आकर साथ घर ले चलूंगी। लेकिन कुदरत का खेल को कोई नहीं जानता बच्चे मां की रास्ता देख रहे हैं। और मासुम फूट-फूटकर रो रहे हैं। निगम अपने बच्चों के अच्छे भविष्य को लेकर पति से बात करती रहती थी। पति भी उसका साथ देते थे। क्यों कि सोविंद के पास ज्यादा खेती नहीं है और छह भाई है।सोविंद बाहर रहकर पेंटिंग का काम करते थे।25 जनवरी के शाम को आये थे बाहर से और 26 जनवरी को पत्नी के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए गये थे।वापस लौटते समय ये हादसा हो गया जिसमें निगम महिला की मृत्यु हो गई शनिवार को ।शव लेने के लिए भाई मोहन व शैलेश व गांव के कुछ लोग भी गये हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पिपरा कल्याण शव पहुँचते ही घर में कोहराम मच गया और बच्चे की रो रो कर बुरा हुआ हाल है। शव की अंतिम संस्कार आज दिनाँक 2 फरवरी को त्रिमुहानी घाट पर की गई।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)


