सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेगवा टोला अरनहवा निवासी संतोष की अजमेर में रहस्मय तरीके से मौत हो गयी,शव गांव आते ही परिजन और ग्रामीणों ने फफक कर रो पड़े विधाता को कोसने लगे।
सूत्रों के मुताबित बता दे की पतरेंगवा टोला अरनहवा निवासी खेदन के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र 26 वर्षीय संतोष रोजी-रोटी के सिलसिले से विगत 25 दिसंबर को राजस्थान के अजमेर शहर गया हुआ था। वहां वह बेल्डिंग का कार्य करता था। विगत बुधवार को छुट्टी के दौरान अचानक उसका स्वास्थ्य खराब हो गया, साथ में कार्य कर रहे उसके सहयोगियों ने कमरे पर आकर देखा कि संतोष बेहोश होकर फर्श पर पड़ा था। जिसके बाद अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों को जैसे ही संतोष के मृत्यु की खबर मिली, उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संतोष के मृत्यु के बाद स्वजन उनके शव को अजमेर से घर लाने की तैयारी में जुट गए। जैसे ही शव गांव पहुंचा, स्वजन के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। जो जहां था जैसे था वहीं से मृतक के घर की तरफ दौड़ पड़ा। मौके पर सैकड़ों की भीड़ एकत्रित हो गई। सब लोग मृतक के स्वजन को ढांढस बंधा रहे थे और कुदरत को कोश रहे थे। संतोष की मौत से पत्नी शशिकला, बेटा हिमांशु सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
