चौक थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज जनपद के चौक पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जंगल के रास्ते चौक की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने डाक बंगला रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को भागने की कोशिश करते हुए दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जैतुल्ला पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम टीकर, थाना चौक बताया। उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट UP53CW0365 था, लेकिन जांच में उसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP56Q6539 निकला। यह मोटरसाइकिल मुरारी यादव, निवासी बेलवा, थाना ठूठीबारी की थी, जिसकी चोरी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी।
पूछताछ के दौरान जैतुल्ला ने यह भी कबूल किया कि उसने सोनवरसा गांव से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर जंगल में छुपा दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक और मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में इसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP56V6153 पाया गया, जो पवन कुमार उपाध्याय, निवासी सोनवरसा, थाना चौक के नाम पर पंजीकृत है। इस संबंध में चौक थाना अध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया की चोरी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई किया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
