स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
चौक/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के चौक नगर पंचायत गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय,में दिनाँक 12/01/2025 दिन रविवार को युवाओं को ज्ञान से ओतप्रोत करते हुए संस्कृति एवं साहित्य से जोड़कर सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
स्वामी जी ने भारती संस्कृति की अजस्त्र धारा को नित्य-नूतन रूप से प्रवाहित करने का कार्य किया। स्वामी जी सदैव ज्ञान विज्ञान, संस्कृति, साहित्य धर्म का समन्वित रूप पूरे विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। हमें स्वामी जी के विचारों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी महाविद्यालय में आयोजित युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ रामपाल यादव ने कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक गण कर्मचारी गण छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
