कोठीभार थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) कोठीभार थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, जनपदीय एसओजी, और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25000 रुपये के ईनामी अभियुक्त जितेन्द्र साहनी को गिरफ्तार किया है।11 जनवरी 2025 की रात हेवती मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को रोकने की कोशिश की। भागने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में चोट आई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
चोरी की मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP53CR0402),5700 रुपये नगद,315 बोर का देशी तमंचा,एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त के उपर विभिन्न जिलों में मुकदमा पंजीकृत हैं।
1.मु0अ0सं0 349/22 धारा 307/411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 777/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
3.मु0अ0सं0 741/22 धारा 379/414 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
4.मु0अ0सं0 649/22 धारा 379/414 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
5.मु0अ0सं0 389/22 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6.मु0अ0सं0 308/22 धारा 379/414 भादवि थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
7.मु0अ0सं0 654/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
8.मु0अ0सं0 183/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
9.मु0अ0सं0 183/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोठीभार जनपद महराजगंज
10. मु0अ0सं0 401/2024 धारा 303 (2),317 (2) बीएनएस0 थाना कोठीभार जनपद महराजगंज
11. मु0अ0सं0 25/2025 धारा 303 (2) बीएनएस थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
12. मु0अ0सं0 09/25 धारा 109, 317 (2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोठीभार जनपद महराजगंज
13.मु0अ0सं0 283/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
14.मु0अ0सं0 158/24 धारा 303 (2) बीएनएस थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
15.मु0अ0सं0 167/24 धारा 303 (2), 317 (2),317(4),317 (5), 346 बीएनएस थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
16.मु0अ0सं0 384/24 धारा 303 (2), 317(2),317(4),317(5),318(2),319 (2),345(3) बीएनएस थाना निचलौल जनपद महराजगंज
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
