सिंदुरिया थाना/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार वर्मा के देखरेख मे उ0नि0 श्री दिलीप कुमार, म०उ०नि० प्रियंका मौर्या मय टीम द्वारा मा०न्या० अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खण्ड) महराजगंज से निर्गत वारण्ट मु0नं0 1403/94 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी दूधनाथ पुत्र मुनिसर उम्र करीब 60 वर्ष निवासी मोहनापुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को ग्राम मोहनापुर से आज दिनांक 05/01/2025 को समय 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया व मा०न्या० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज से मु0नं0 3211/97 धारा 279/304ए भादवि से सम्बन्धित वारण्टी खुशबुद्दीन पुत्र जाहिद अली उम्र करीब 59 वर्ष निवासी जगदौर टोला शिकारगढ़ को तथा मा0न्या० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज से मु0नं0 1403/94 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी गोंदा पुत्र दशरथ उम्र करीब 60 वर्ष निवासी मोहनापुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को दिनांक 05/01/2025 को समय 12.20 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 1. दूधनाथ पुत्र मुनिसर उम्र करीब 60 वर्ष निवासी मोहनापुर थाना सिंदुरिया महाराजगंज जनपद को दिनांक 05/01/2025 समय 12:20 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
