ब्लाक मिठौरा /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महाराजगंज की मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में सिंदुरिया सिसवां मार्ग से अमतहाँ को जानेवाली सड़क के किनारे लालसा प्रसाद के घर के उत्तर तरफ कूड़ा- कबाड़ और कचरे का जमवड़ा लगा हुआ है लेकिन जिम्मेदार है कि मूकदर्शक बने बैठे हैं।
ग्रामवासी संजय,मोहन,चंदू,तारा प्रसाद आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव में और कहीं कूड़ा-कबाड़ फेकने के लिये और कोई जगह निर्धारित नही है,जब ज्यादा कचरा इकट्ठा हो जाता है तो सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े को जला दिया जाता है।सफाई कर्मचारी ने बताया कि हम लोग क्या करें कूड़ा-कबाड़ रखने के लिए कोई जगह निधार्रित नहीं है।एकत्रित सूखे कचरे को जलाकर कम कर दिया जाता है
।प्रधान कृष्णा ने कहा कि चुनावी द्वेषभावना को लेकर कुछ लोग बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं गांव में कहीं भी कोई कूड़ा कचरा जमा नही है सफाई कर्मचारीयो द्वारा रोजाना साफ सफाई होती रहती है।प्रभारी बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि यदि आबादी के पास कचरा फेका जा रहा है तो उसे साफ करा दिया जाएगा फिलहाल कचरा फेक कौन रहा है।कूड़ा निस्तारित के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया जा रहा है।
रिपोर्ट:दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
