चौक/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थानाध्यक्ष चौक को संबोधित एक प्रार्थना पत्र दिनांक 31 दिसंबर को यह कहते हुए दिया है कि उसके ही गांव का एक युवक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और दूसरा बगल में खड़ा होकर रास्ता देख रहा था शोर सुनकर भाग गया,इतने में युवक के घर के अन्य लोग आ गए और मारपीट किया,थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है ।
प्रार्थना पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया है कि दिनांक 31 दिसंबर को समय किरीब 8:00 बजे उसकी बेटी घर में अकेली थी सुनसान देखकर गांव का ही एक युवक अरुण पटेल उर्फ गोल्डन उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था ,उसकी बेटी चिल्लाई तो प्रार्थी दौड़ कर गया तो देखा कि अरुण पटेल उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और नरेंद्र मोहन बगल में खड़ा रास्ता देख रहा था ,मौका पाकर भाग निकला जबकि अरुण पटेल को पकड़कर घर पर बैठा लिया गया,शोर सुनकर अगल बगल के लोग आ गए, इतने में निक्की पत्नी अरुण पटेल व अरुण के पिता श्री प्रकाश पुत्र उदितदास लाठी डण्डा लेकर हमारे घर पर आ गये और मारने पिटने लगे।लिखित सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उक्त गोल्डन पटेल पुत्र श्री प्रकाश पटेल निक्की पत्नी गोल्डन श्री प्रकाश और नरेंद्र मोहन के खिलाफ 376 और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी ।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
