जनपद महराजगंज /थाना सिन्दुरिया/ (न्यू सूर्या टाइम): जनपद महराजगंज श्रीमान् पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमान् अजय सिंह चौहान के निर्देशन मे बकरीद त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने के लिए सभी थानो को सख्त निर्देश दिए गए और बताये की अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहे और कही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जाय।
महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना प्रभारी नासिर हुसैन की अगुवाई में बकरीद त्यौहार को शांति पुर्वक मनाने के लिए आज दिनांक 27/6/2023 को सिन्दुरिया चौराहे पर फ्लैगमार्च निकाला गया इनके द्वारा बताया गया।
कि ईद उल अजहा और जुमे की नमाज़ को लेकर बकरीद त्यौहार को शांति पुर्वक मनाये और कही पर भी अपराधिक गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सुचना अपने नजदीकी पुलिस थाने पर तत्काल सुचना दे और किसी भी प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दे इस त्यौहार को भाईचारा के साथ शांति से मनाये और किसी भी प्रकार का अफवाह ना फैलाये इस मौके पर सिन्दुरिया थाना प्रभारी नासिर हुसैन,उप निरीक्षक अवधेश यादव, उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हिर्दयानंद त्रिपाठी, चिऊटहा चौकी इंचार्ज रमेश वरूण, कास्टेबल अनिल गौड़, रफीक अहमद, राजेश यादव, नसरूदी्न, व थाने की पुरी टीम उपस्थित रही
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
