जनपद महराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम)/ जनपद महराजगंज के थाना कोतवाली साइबर टीम द्वारा आवेदक डॉ0 विश्वनाथ निवासी के0एम0सी0 हास्पिटल, जनपद महराजगंज के खाते से दिनांक 19.09.2022 को कुल 22,000/- रू0 साइबर फ्रॉड हो गया था । जिसके संबन्ध में थाना कोतवाली जनपद महराजगंज पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी थी । थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त फ्रॉड हुए पैसे को होल्ड कराते हुए उपरोक्त पूरा पैसा पुनः आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
