जनपद महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)/ महराजगंज, 24 जून 2023, मौसम केंद्र लखनऊ ने जनपद महराजगंज सहित आस-पास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान आकाशीय बिजली के गिरने भी आशंका है।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने इस दौरान लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ ही निकलने के लिए कहा है। प्रशासन द्वारा भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जरूरी इंतजाम भी किये गए हैं।
बारिश की 24 जून को पूर्वाह्न 8:30 से 25 जून के पूर्वाह्न 8:30 के बीच संभावित है।
रिपोर्ट: शिवेन्द्र गौतम
